#Kundali Bhagya: करण-प्रीता की जिंदगी में होने वाली है नई एंट्री, आने वाला है ऐसा ट्विस्ट : Rashtra News
Kundali bhagya के आने वाले एपिसोड में इस कहानी में नया ट्रैक जुड़ने वाला है। शो में निधी तिवारी की एंट्री होने वाली है।
टीवी के लोकप्रिय सीरियल में से एक ‘कुंडली भाग्य’ भी है। ये शो पिछले चार साल से लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो टीआरपी लिस्ट में तो शामिल हो चुका है, लेकिन अनुपमा या ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल को टक्कर नहीं दे पा रहा है। जिसके लिए मेकर्स शो में लगातार नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। शो की कहानी करण और प्रीता के आसपास घूमती रहती है। आने वाले एपिसोड में इस कहानी में नया ट्रैक जुड़ने वाला है। शो में निधी तिवारी की एंट्री होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निधी इस शो में मोना का किरदार निभाने वाली हैं। मोना एक नर्स है और इसे करण और प्रीता की जिंदगी में लाने वाले शो के विलेन शर्लिन और पृथ्वी होंगे। मोना की एंट्री से लूथरा परिवार में हलचल मचने वाली है। मोना नाम की ये नर्स लूथरा परिवार के साथ ही रहने वाली है। शर्लिन और पृथ्वी मोना को महेश की देखभाल के लिए परिवार में लेकर आएंगे।
मोना के आते ही महेश की तबीयत बिगड़ने लगेगी। वो महेश को इंजेक्शन्स देगी, जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो जाएगी। उन्हें कुछ समझ नहीं आएगा और वो लूथरा परिवार के सामने सच बताने की हालत में नहीं रहेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मोना की एंट्री करण और प्रीता की जिंदगी में भी बड़ा भूचाल आने वाला है।
बता दें कि इन दिनों शो में प्रीता लूथरा परिवार को बचाने में लगी है। वो लूथरा परिवार को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उन्हें बचाने के चक्कर में उसकी जान पर खतरा बना हुआ है। शो का विलेन पृथ्वी प्रीता की जान का दुश्मन बना है और उसे मारने की प्लानिंग कर रहा है।
इस शो में प्रीता का किरदार श्रद्धा आर्या निभा रही हैं। इस शो में दर्शक श्रद्धा आर्या को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी हाल ही में शादी भी हुई है। जिसके चलते वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News