#Kumkum Bhagya: रणबीर से प्रेगनेंसी का सच छिपाएगी प्राची, क्या खुल जाएगी पोल? : Rashtra News
कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्राची अपनी प्रेगनेंसी की बात रणबीर से छिपाकर परेशान है
कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्राची अपनी प्रेगनेंसी की बात रणबीर से छिपाकर परेशान है। रणबीर को झूठ बोलने वालों से सख्त नफरत है। लेकिन प्राची उसे अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बता नहीं पा रही है। आने वाले एपिसोड में रणबीर प्राची से पूछेगा कि वो घर क्यों लौटी है। जिसपर प्राची कहेगी कि वो डरी हुई है।
दीदा रणबीर को समझाएगी कि वो प्राची को परेशान न करे, वो अपने परिवार को याद कर रही है। जिसपर रणबीर कहेगा कि मैं सिर्फ आपको गुड नाइट कहने आया था। आप प्राची की साइड लेना बंद कर दो। वो कहेगा कि उसे पूरा यकीन है कि प्राची उससे कुछ छिपा रही है। रणबीर को लगता है कि सही समय आने पर वो उस बात का पता लगा लेगा।
इस एपिसोड में प्राची रणबीर को कहेगी कि उसे झूठ बोलना पसंद नहीं है, इसलिए वो सच बताना चाहती है। जिसपर रणबीर उसे कहेगा कि रहने दो, मेरा टाइम आएगा। इसके बाद रणबीर उसे लिफ्ट देता है।
आपको बता दें कि टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य पांचवें नंबर पर बना हुआ है। एकता कपूर का ये सीरियल टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक है। इस शो में अभि और प्रज्ञा के जाने के बाद से फैंस इस शो को खासा पसंद नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग है कि शो में अभिज्ञा वापस लौट आने चाहिए। इसके लिए फैंस शो के मेकर्स और एकता कपूर को लगातार ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि एकता कपूर या मेकर्स की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। फैंस का कहना है कि वो अभिज्ञा की हैप्पी एंडिंग देखना चाहते हैं। इसके साथ ही फैंस को लगता है दोनों के लौट आने से शो की टीआरपी बढ़ जाएगी।
लोग इस शो में कई सालों से सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की जोड़ी को पसंद कर रहे थे। लेकिन शो में अब रणबीर और प्राची ट्रैक चल रहा है। फैंस इन दोनों को देखने की बजाय पुराने किरदारों को देखना चाहते हैं। फैंस की मांग के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अभि और प्रज्ञा शो में वापस आ सकते हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News