#Iyengar yoga: अर्जुन कपूर ने शुरू किया अयंगर योग, जानिये क्या है ये और क्यों करते हैं : Rashtra News
अयंगर योगा को करने के लिए पॉश्चर पर ध्यान देने की जरूरत होती है।
अच्छी हेल्थ के लिए ना सिर्फ अच्छी डाइट जरूरी है बल्कि एक्सरसाइज भी जरूरी है। एक्सरसाइज से मतलब यह नहीं है कि आप घंटों जिम में जाकर वर्कआउट करें, बल्कि आप घर में भी योग और एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए योग बेहद जरूरी है, योग के जरिए आप मनचाही बॉडी हासिल कर सकते हैं। योग तन और मन को ठीक रखने, बॉडी को ताकतवर बनाने और आध्यात्मिक फायदा पहुंचाने के लिए असरदार है। योग का अभ्यास करना हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं है इसके लिए आप किसी योगा एक्सपर्ट या फिर यू ट्यूब पर वीडियों का सहारा ले सकते हैं।
योग की अहमियत को समझाते हुए हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी में अयंगर योग (Iyengar yoga) को शामिल किया है। ये योग पोस्चर को ठीक करने, कूल्हे की हड्डी को मजबूत बनाने और पीठ के निचले हिस्से में होने वाली चोट से जल्दी रिकवरी के लिए किया जाता है।
क्या है अयंगर योग: अयंगर योग का निर्माण योग गुरू बी.के.एस. अयंगर ने किया था, इस योग की लोकप्रिता की वजह से इसका नाम अयंगर योग पड़ा था। इस योग को करने के लिए पॉश्चर पर ध्यान देने की जरूरत होती है।
अयंगर योग के फायदे: योग को सही मुद्रा में करने के लिए शरीर का संरचनात्मक ढांचा सही रूप में होना ज़रूरी होता है। इस योग को करके मन और तन दोनों को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसे करने से बॉडी और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं। ये योग इम्युनिटी को बढ़ाता है, साथ ही बीमारियों से भी महफूज रखता है।
इस योग को काफी समझदारी और ध्यान से किया जाता है। इसे करने के लिए बॉडी का फ्लेक्सिबल होना जरूरी है। अयंगर योग में आसनों को सही तरह से करने पर जोर दिया जाता है जिससे शरीर के सभी अंगों को फायदा पहुंचता है।
अर्जुन ने हाल ही में इस योग का इंस्टाग्राम पर जिक्र किया और इस योग को करने के लिए अपनी गर्ल फ्रेंड मलाइका अरोड़ा का धन्यवाद भी किया। अर्जुन कपूर ने जिम में योग करते हुए वीडियो शेयर किया जिसके साथ लिखा था हैशटैग “वर्क इन प्रोग्रेस”। फोटो में अर्जुन इस मुश्किल आसान को बेहद सहज तरीके से करते हुए नजर आए जिसके लिए उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ ही अपने योग गुरू को धन्यवाद दिया।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News