#Ajay Devgan birthday he did nit wanted to meet kajol after first meeting-Ajay Devgan Birthday: पहली मुलाकात के बाद काजोल से दोबारा नहीं मिलना चाहते थे अजय देवगन, दिलचस्प है वजह : Rashtra News
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज यानी 2 अप्रेल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सिंघम अपनी एक्टिंग और पर्सनेलिटी को लेकर जाने जाते हैं। दुनियाभर में उनके कई फैंस हैं। अजय रियल लाइफ में काफी गंभीर स्वभाव के व्यक्ति हैं। जबकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल एक दम मस्त मौला हैं।
दोनों एक दूसरे से एक दम अलग है, लेकिन फिर भी दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी की। एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने के बावजूद दोनों की लव स्टोरी कामयाब हुई और दोनों की शादी को 23 साल हो चुके हैं।
पहली मुलाकात के बाद अजय नहीं चाहते थे दोबारा मिलना: कहा जाता है कि पहली मुलाकात के बाद अजय काजोल से दोबारा नहीं मिलना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद अजय देवगन ने इस बारे में खुलासा किया था। दोनों फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। पहली बार मिलने के बाद ही अजय ने मन बना लिया था कि वो काजोल से दोबारा नहीं मिलेंगे।
ये था कारण: अजय का कहना था कि काजोल से कोई पहली बार मिलेगा तो काजोल उसे लाउड, घमंडी और बहुत बोलने वाली लगेंगी। हम दोनों का स्वभाव एक दम अलग है और उनकी बाते मुझे पसंद नहीं आई थी। आगे अजय ने कहा कि जो किस्मत में लिखा होता है,वो हो ही जाता है। काजोल मुझे धीरे-धीरे अच्छी लगने लगी थी।
बता दें कि अजय देवगन की फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आती है। एक समय था जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। उनकी फिल्म ‘गोलमाल 3’, ‘रेड’, ‘टोटल धमाल’, ‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म ‘तन्हाजी द अनसंग वॉरियर’ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ का बिजनेस किया।
आने वाले समय में अजय फिल्म ‘रनवे 34’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन अहम भूमिका ने नजर आएंगे। ये फिल्म 29 अप्रेल को रिलीज होने वाली है, इसका निर्देशन भी अजय ने ही किया है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News