#लंदनः Duchess of Cornwall को जब प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश म्यूजियम में स्पीच के दौरान कहा ‘महबूबा’, जानिए कौन हैं कैमिला : Rashtra News
लंदनः महारानी एलिजाबेथ ने हाल ही में कहा था कि एक बार चार्ल्स राजा बन जाएं तो कैमिला भी महारानी बनेंगी।
ब्रिटिश म्यूजियम में एक स्पीच के दौरान ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने Duchess of Cornwall को महबूबा कहकर बुलाया। हालांकि, शाही परिवार के दोनों सदस्य एक दूसरे को कई और उप नामों से भी बुलाते हैं। ये दंपत्ति जल्दी ही ब्रिटेन के शाही सिंहासन पर बैठा दिखाई दे सकता है। महारानी एलिजाबेथ ने हाल ही में कहा था कि एक बार चार्ल्स राजा बन जाएं तो कैमिला भी महारानी बनेंगी। क्वीन ने ये बातें अपनी ताजपोशी के 70 साल पूरे होने की खुशी में कही। उनके बयान के मुताबिक कैमिला को भविष्य में ‘क्वीन कंसोर्ट’ के तौर पर जाना जाएगा।
उधर, ब्रिटेन की अगली महारानी कैमिला को लोग पसंद नहीं करते। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रिसेस डायना को याद किया। बहुत कम लोग ही कैमिला के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। कैमिला का जीवन विवादों से भरा रहा है। उन पर प्रिंस चार्ल्स की दिवंगत पत्नी प्रिंसेस डायना के साथ हुई पहली शादी को तोड़ने के आरोप लगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह इनकी शादी के बीच में आ गईं, जिसके चलते चार्ल्स और डायना को तलाक लेना पड़ा। प्रिंसेस डायना की बाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रिंसेस डायना की मौत बेशक साल 1997 में हो गई थी। उनके प्रति लोगों की दीवानगी अब भी पहले जैसी है।
डायना ने भी बीबीसी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में 1995 में कहा था कि इस शादी में हम तीन लोग हैं। चार्ल्स और कैमिला एक दूसरे से प्यार करते थे। तब चार्ल्स डायना के पति थे। 1997 में पैरिस में एक सड़क हादसे में डायना की मौत के बाद चार्ल्स और कैमिला अपने प्यार को दुनिया के सामने ले आए।
कैमिला का जन्म जुलाई 1947 को लंदन के अमीर परिवार में हुआ था। उन्होंने स्विटजरलैंड और फ्रांस से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। फिर लंदन से पढ़ाई पूरी की। वह 1970 के दशक में एक पोलो मैच के दौरान पहली बार प्रिंस चार्ल्स से मिलीं। दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। कहते हैं कि चार्ल्स ने कभी कैमिला को प्रपोज नहीं किया। कैमिला ने 1973 में ब्रिटिश सेना के अधिकारी एंड्रयू पार्कर से शादी कर ली। लेकिन चार्ल्स से नजदीकी के चलते कैमिला ने 1995 में तलाक ले लिया।
एक साल बाद 1996 में चार्ल्स और डायना का भी तलाक हो गया। प्रिंस चार्ल्स और कैमिला बिना शादी के पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दोनों 1999 में सार्वजनिक रूप से एक साथ सामने आए और फिर अपने रिश्ते को खुलकर लोगों के सामने लाए। इन्होंने 9 अप्रैल, 2005 को विंडसर में शादी की।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News