#बिपाशा ने करण संग शादी के लिए परिवार को मनाने के लिए किया था ये काम : Rashtra News
बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। ये जोड़ी अपनी कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती है। बिपाशा और करण की जोड़ी इसलिए भी खास है क्योंकि इनकी शादी एक नॉर्मल शादी से काफी अलग थी। बिपाशा संग शादी से पहले करण का दो बार तलाक हो चुका था ऐसे में समाज और घरवालों को इस बात के लिए मनाना की करण बिपाशा के साथ शादी निभा पाएंगे एक्ट्रेस के लिए थोड़ा मुश्किल रहा।
करण और बिपाशा की शादी फैंस के लिए किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। बिपाशा बसु ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने करण के साथ शादी पर आपत्ति जताई थी। हालांकि इसके बाद भी करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी रचाई थी।
हाल ही में बिपाशा बसु ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर कैसे उन्होंने अपने माता-पिता को आपत्ति के बावजूद भी इस शादी के लिए कैसे मना लिया था। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा से पहले ने पहले श्रद्धा निगम और दूसरी बार जेनिफर विंगेट से शादी की थी और दोनों के साथ ही करण का रिश्ता नहीं निभ पाया था लेकिन अब करण और बिपाशा हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
याद दिला दिया था अपना रिलेशन: पिंकविला से बात करते हुए, बिपाशा ने करण संग शादी पर अपने माता-पिता की आपत्ति में खुलकर बताया कि वे इसके लिए कैसे कंवीन्स हुए। बिपाशा ने कहा, “किसी की शादी का टूटना ये साबित नहीं करता कि वो इंसान गलत है। ऐसे में अगर किसी की शादी टूट जाती है तो हमें उस इंसान की आलोचना नहीं करनी चाहिए। खुद के लिए मैंने अपने माता-पिता को समझाया कि जो मेरा किसी और के साथ रिलेशन था वो तो करण की टूटी हुई शादियों से बहुत लंबा था (बिपाशा बिना नाम लिए जॉन अब्राहम संग अपने रिलेशन पर बात कर रही थीं)। मैंने अपने रिलेशन में सिर्फ कागज के एक टुकड़े पर साइन नहीं किए। तो मैं करण से अलग कैसे हो सकती हूं।”
इस दौरान बिपाशा ने इस बारे में भी बात की कि कैसे कभी-कभी रिश्ता खत्म होने पर दिल टूट जाता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर हो जाती हैं। बिपाशा ने “रिश्ते नहीं चलते, यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लंबे समय में जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप हमेशा खुश रहते हैं। यह हमेशा कहा जाता है कि आपके जीवन में चीजें एक कारण से होती हैं और यह हमेशा सच होता है।”
Indianexpress.com के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में, करण ने कहा था कि वह सभी मामलों में बिपाशा की सलाह लेते हैं। उन्होंने कहा था, “निजी तौर पर मैं हर चीज में उनका मार्गदर्शन चाहता हूं। वह जीवन में बहुत सॉर्टेड हैं और वो बेल्ट एडवाइज देती हैं। मेरे लिए उसे सब कुछ बताना जरूरी है क्योंकि वह मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। ”
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण को आखिरी बार ZEE5 वेब सीरीज क़ुबूल है 2.0 में देखा गया था। बिपाशा का आखिरी प्रोजेक्ट 2020 का डेंजरस था। करण और बिपाशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फन लविंग ये कपल अपने एक से एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।
The post दो बार तलाकशुदा करण सिंह ग्रोवर संग शादी के लिए बिपाशा बसु ने यूं मनाया था अपने घरवालों को, कही थीं ऐसी बातें appeared first on Rashtra News.
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News