#फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधे, सामने आई कपल के शादी की पहली फोटो : Rashtra News
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने आज खंडाला मे शादी की है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज यानी 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे गए हैं। दोनों की शादी खंडाला में एक सीक्रेट तरीके से हुई है। इसी बीच कपल की शादी की पहली फोटो सामने आई है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि शिबानी ने लाल रंग खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है और फरहान काले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर की गई है। इस फोटो मे दोनों साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। कपल की शादी की ये फोटो फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। साथ ही उनके दोस्त और फैन्स जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘शिबानी बहुत ही सुंदर लग रही है’, तो दूसरे ने लिखा है ‘दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं’।
शिबानी दांडेकर ने इससे पहले शादी की सुबह इंस्टाग्राम पर अपने हील्स की फोटो शेयर की थी, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘चलो ये करते हैं’।
बता दें, फरहान और शिबानी ने हाल ही में मुंबई में मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। इस फंक्शन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दुल्हन के दोस्तों और परिवार के लोगों को ‘मेहंदी लगा के रखना’ सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा गया था। इसी फंक्शन में अनुष्का दांडेकर, रिया चक्रवर्ती भी शामिल हुई थीं।
इससे पहले फरहान के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दोनों की शादी की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि महामारी के कारण शादी सादगी और साधारण तरीके से होगी।
गौरतलब है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को साल 2018 में पहली बार एक कपल के रूप में पोज देते हुए देखा गया था, जब वो मुंबई में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। उसी समय से ये कपल खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आता है। साथ ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की फोटोज शेयर करते भी दिखाई देते आए हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News