#पंजाबी गीत शेयर कर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर यूं साधा निशाना : Rashtra News
एक पोस्ट में मनोज तिवारी ने पंजाबी गीत साझा किया है। जिसमें गायक कह रहा है कि केजरीवाल ने पहला धोखा अन्ना हजारे को दिया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पंजाबी गीत साझा करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा। इस गीत में गायक कह रहा है कि केजरीवाल ने ‘पहला धोखा अन्ना हजारे को दिया। इनसे कोई पूछे कि इन्हें हमने तीन मौके दे दिए, लेकिन इन्होंने हमारे लिए क्या किया। धोखेबाज केजरीवाल ने जनता के प्यार को धोखा दिया है।’
वहीं दूसरी पोस्ट में मनोज तिवारी ने साल 2020 में कोरोना महामारी के समय का वीडियो शेयर किया है। जो प्रवासी मजदूरों के पलायन के वक्त का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर डीटीसी की बसों से आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं।
इस वीडियो के साथ मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर मार्च, 2020 में आनंद विहार बस टर्मिनल पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को भेजने और पलायन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके और अरविंद केजरीवाल के बीज सियासी जंग हमेशा चलती रही है। कुछ दिनों पहले ही मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर शराब और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। तिवारी ने कहा था कि शराब के कारोबारियों की मिलीभगत से केजरीवाल ने शराब के 639 नए ठेके खोल दिए हैं।
इतना ही नहीं तिवारी ने कहा था कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार और कुशासन से बड़ी गड़बड़ी पैदा की है। आम आदमी पार्टी केवल झूठ और लोगों को लूटने का एक समूह है।
गौरतलब है कि मनोज तिवारी अपने विचारों को खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटते। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू शो के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भी हमला बोला है। कंगना के बारे में उन्होंने कहा कि, ”किसी को अपनी राय इतनी जोर से नहीं रखनी चाहिए कि वह सीधे किसी को हिट करे। एक कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है।” इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के प्रति कंगना के व्यवहार को सख्त बताया।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News