#धनुष से लेकर पुलकित सम्राट तक, इन सेलेब्स का पास है खास ब्रीड का डॉग : Rashtra News
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई एक्टर्स के पास पेट्स हैं। जो इन सेलिब्रिटीज की तरह ही काफी हाई मेनटेनेंस हैं।
फिल्मी दुनिया के सितारों के लाइफस्टाइल से लेकर इनकी हर एक चीज खास होती है। चाहें इनका घर हो या गाडियां, फैंस को हर बात जानने की उत्सुकता रहती है। आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के एक्टर्स के पेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सेलिब्रिटीज की तरह ही इनके पेट्स भी काफी हाई मेनटेनेंस हैं।
सोनू सूद को है अपने पेट से बेहद प्यार: सोनू सूद कितने अच्छे इंसान हैं, वो तो किसी से कभी छुपा नहीं है। लेकिन उन्हें जानवरों से भी बेहद प्यार है। उनके पास एक नहीं बल्कि कई डॉग्स हैं। जिन्हें वो बेहद प्यार करते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
पुलकित सम्राट: पुलकित सम्राट के पास हस्की डॉग है। जिसे वो बहुत प्यार करते हैं। उनके डॉग का नाम ड्रोगो है, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वह काम के बाद अपने डॉग के साथ खूब खेलते-कूदते हैं।
धनुष के पास हैं दो प्यारे पेट्स: धनुष ने पिछले साल ही दो प्यारे पेट्स को गोद लिया है। उनके डॉग्स साइबेरियन हस्की नस्ल के हैं, एक का नाम किंग और दूसरे का नाम कोंग है। अपने डॉग्स के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी।
विजय देवरकोंडा के पास है इस नस्ल का डॉग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हेंडसम एक्टर विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्हें अपने पेट से बहुत प्यार है। उनके पास साइबेरियन हस्की डॉग है। जिसका नाम स्टॉर्म है, वह उसे स्टॉर्म देवरकोंडा कहकर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की काफी तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
श्रद्धा कपूर के बास है खास नस्ल: श्रद्धा कपूर के पास लाशा एप्सो नस्ल का डॉग है। जिसे वह खुद से भी ज्यादा प्यार करती हैं। उनके पेट का नाम शाइलो है। वह उसका जन्मदिन पर बकायदा केक काटकर मनाती हैं। वो उसे प्यार से बाबू भी बोलती हैं।
मलाइका अरोड़ा का डॉग है बेहद खास: मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने डॉग के साथ पपराजी के कैमरे में कैद होती हैं। वह उसे खुद टहलाने ले जाती हैं। वह अपने पेट से इतना प्यार करती हैं कि उनका बेटा भी उनसे सवाल करता है। वह पूछता है कि कास्पर को ज्यादा प्यार करती हैं या मुझे। जिसपर वो कही हैं कि उनके दो बेटे हैं। ये बात खुद मलाइका ने बताई थी।
जाह्नवी का पांडा है बहुत क्यूट: जाह्नवी के पेट का नाम पांडा है। वह उसे वॉक कराने के लिए ले जाती है और उसके साथ उनकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी हैं। इसके साथ ही उनकी बहन भी खुशी भी अपने पेट के साथ वॉक पर देखी गई हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News