#देवोलीना भट्टाचार्जी ने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह संग गुपचुप करली सगाई, एक्टर ने शेयर की फोटोज : Rashtra News
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आज काफी फेमस हो गई हैं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी पहचान बनाई हैं। हाल ही में शो के दौरान चोट लगने की वजह से वो घर से बाहर हो गई थीं। बाहर आने के बाद उन्हें पता चला की उनकी चोट काफी गंभीर थीं और अब उन्हें उसके लिए ‘नर्व डिप्रेशन सर्जरी’ भी करवानी पड़ी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके सगाई की खबरें फैलने लगी हैं।
दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ गुपचुप सगाई करली है। जिससे उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड ने हाल ही में अपनी इस सगाई की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इन वायरल फोटोज में देखा जा सकता है कि देवोलीना और विशाल को एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। वहीं दूसरी फोटो में अभिनेत्री सगाई की रिंग को भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये सगाई एक नार्मल तरीके से हुई नजर आ रही है क्योंकि दोनों कैजुअल आउटफिट में ही दिख रहे हैं।
फोटोज को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘ये आधिकारिक तौर पर है। लव यू देवोलीना।’ वहीं इस पोस्ट पर देवोलीना ने कमेंट में लिखा है ‘हां, आखिरकार। मैं आपसे प्यार करती हूं’। कपल की इन फोटोज को देख फैन्स जमकर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ और ‘दीया और बाती हम’ से अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री पिछले काफी समय से टीवी अभिनेता विशाल सिंह को डेट कर रही थीं। लेकिन मीडिया क्या उनके दोस्तों तक भी उनके इस रिश्ते के बारे में नहीं पता चलने दिया था। वहीं अब देवोलीना और विशाल ने अपने इस रिश्ते आधिकारिक कर दिया है।
गौरतलब है विशाल सिंह एक फेमस टीवी अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में देवोलीना के ऑन-स्क्रीन देवर के रूप में देखा गया था। इसी के साथ वो ‘कुछ इस तरह’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्हें ‘कभी कभी प्यार और कभी कभी यार’ और ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में भी देखा गया है।
The post देवोलीना भट्टाचार्जी ने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह संग गुपचुप करली सगाई, एक्टर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी appeared first on Rashtra News.
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News