#’तारक मेहता…’ की बबीता जी ने ‘सनी लियोन’ के गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो : Rashtra News
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है।
टीवी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का फेवरेट हैं। ये शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। शो के सभी कलाकरों का अंदाज निराला है। शो में दर्शकों को सभी धर्मों का मेल देखने को मिलता है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसी वजह से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने टीआरपी में अपनी जगह बना रखी है। वहीं शो में जेठालाल और बबिता जी की केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जाती है।
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबिता जी’ के किरदार को मुनमुन दत्ता निभाती हैं। मुनमुन दत्ता की एक्टिंग फैन्स के दिलों में बसी हुई है। उनका स्टाइल और लुक भी जबरदस्त है। टीवी के साथ-साथ मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। आए दिन वो अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
मुनमुन दत्ता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका डांस और स्टाइल देख सभी हैरान हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन, सनी लियोन के ट्रेंड मे चल रहे सॉन्ग ‘पनघट’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में मुनमुन ने शॉर्ट सिलवर कलर की सिमरी वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। मुनमुन का डांस देख उनके फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इसी के साथ मुनमुन दत्ता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ हासन के रोल में नजर आई थीं। उन्हें अब तक मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर के साथ करते देखा जा चूका है। वहीं मुनमुन 2006 में आई फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी काम कर चुकी हैं।
बता दें कि, मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबिता जी का किरदार निभाती हैं। शो में उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से ही लोकप्रियता मिली है। फैन्स के बीच उन्हें बबिता जी के नाम से ही पहचाना जाता है। खबरों की माने तो मुनमुन ‘तारक मेहता’ में एक दिन की शूटिंग के लिए 35 से 50 हजार तक लेती हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News