#कश्मीर के बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहीं मौनी रॉय, मोनोकिनी पहनकर खिंचाई तस्वीर : Rashtra News
ब्लैक मोनोकिनी में mouni roy की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के कमेंट्स की बारिश हो रही है। लोग उनकी फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,”बाहर बर्फ पड़ रही है और अंदर आग लगी है।”
नागिन फेम मौनी रॉय की हाल ही में शादी हुई है। एक्ट्रेस इस वक्त अपने पति सूरज नांबियार के साथ कश्मीर में हनीमून मना रही हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें शेयर करती हैं। जिससे उनके फैंस काफी खुश रहते हैं। मौनी ने अपने हनीमून की भी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर साझा की हैं। एक्ट्रेस ने बर्फिली वादियों के बीच ब्लैक रंग की मोनोकिनी में फोटोज शेयर की हैं।
ब्लैक रंग की मोनोकिनी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के कमेंट्स की बारिश हो रही है। लोग उनकी फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी ने लिखा, ‘ठंड नहीं लग रही है’। तो किसी ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत’।
इसके अलावा भी मौनी कश्मीर से अपनी कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। एक तस्वीर में मौनी बर्फ के बीच येलो जैकेट पहने मेडिटेशन करती दिखी थीं। जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा था, “पहाड़ों की चोटी पर ओमिंग कर रही हूं।”
मौनी की फैन फोलोइंग बहुत ज्यादा है। नागिन के बाद लोग उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं। मौनी को उनके फिगर और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उनकी अदाओं की दुनिया कायल है। उनका फैशन सेंस बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
आपको बता दें कि मौनी ने पिछले महीने की 27 तारीख को अपने दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की है। उनकी शादी गोवा में हुई एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। क्योंकि उनके पति साउथ इंडियन फैमिली को ताल्लुक रखते हैं तो पहले उनकी शादी भी साउथ इंडियन रीति रिवाज से हुई। फिर उन्होंने बंगाली रिवाज के साथ शादी की। मौनी रॉय अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
उनकी हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। उनकी शादी साल 2022 की बड़ी शादियों में से एक थी। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीवीजन के कई स्टार उनकी शादी में शामिल हुए थे।
अगर बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो मौनी रॉय जल्द ही जी टीवी के ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में जज के रूप में नजर आएंगी। इसके साथ ही वो ‘मेड इन चाइना’ और अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News