#माता-पिता बनने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, फोटोज वायरल : Rashtra News
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। दोनों माता-पिता बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को माता-पिता बनने के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। इस कपल को शुक्रवार के दिन लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका प्रिंटेड पिंक ट्रैकसूट पहली हुई में नजर आ रही हैं और निक ब्लैक टी-शर्ट के साथ चेकर्ड जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई, वैसे ही उनके फैन्स ने कमेंट की बौछार कर दी। कई लोगों ने कपल को माता-पिता बनने पर बधाई भी दी और लंबे समय के बाद दोनों इस तरह साथ देखकर काफी खुशी भी हुए। एक फैन ने कमेंट में लिखा है ‘इतने लंबे समय के बाद दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा’। तो दूसरे ने कहा ‘मम्मी डैडी को शुभकामनाएं देते हैं, हमेशा गर्वित माता-पिता अपनी छोटी राजकुमारी को ढेर सारा प्यार देते हैं’। वहीं किसी ने लिखा ‘ओह कितना प्यारा है, माता और पिता’।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही घोषणा की थी कि, उन्होंने पिछले महीने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक नॉट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘हमें ये पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवसी की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। बहुत – बहुत धन्यवाद’।
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं कुछ दिनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पति का नाम हटा दिया था, जिससे लोग अटकलें लगाने लगे थे कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि प्रिंयका ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था और कहा था कि उन्हें ये सब देखकर बहुत मजा आता है कि लोगों के लिए हर बात इतनी बड़ी बन जाती है।
गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में देखा गया था। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में रूसो ब्रदर्स की अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी उनके साथ नजर आने वाले हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News