#Ashoke pandit took jib on kejriwal after tejinder bagga arrest posponed-तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तारी से मिली राहत तो फिल्ममेकर ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज, बोले-जोर का झटका धीरे से लगा : Rashtra News
भाजपा नेता तेजंदिर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर 10 मई तक के लिए रोक लगा दी है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से उन्हें ये बड़ी राहत दी गई है। जिसके बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने आम आदमी पार्टी के आलाकमान अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि ये केजरीवाल के लिए एक झटका है।
अशोक पंडित ने लिखा,”अरविंद केजरीवाल को पंजाब के हाई कोर्ट से जोर का झटका धीरे से ! तेजिंदर बग्गा को पंजाब की पुलिस अब अरेस्ट नहीं कर सकती।” अशोक पंडित के इस ट्वीट पर तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संदीप बंसल नाम के यूजर ने लिखा,”तो मतलब आप लोग गुंडागर्दी को सपोर्ट करते हैं। वैसे कितने मामलों में पुलिस इतनी जल्दी एक्शन में आती है। वो भी दो राज्यों की। मैंने कभी आम आदमी के लिए पुलिस को इस तरह से काम करते नहीं देखा।”
राजेश कुमार ने लिखा,”कुल मिलाकर बग्गा को जेल जाना ही होगा। हालांकि मैं इसका समर्थन नहीं करता, मेरी राय है कि AAP के नेताओं के खिलाफ हुई एफआईआर पर एक्शन लिया जाए और उनको भी जेल में डाला जाए। शायद राजनीतिक गिरफ्तारी होनी रुक जाए।” सौरव ने लिखा,”झटका हम भारत के लोगों को लगता है जो न्याय के लिए दशकों भटकते हैं, वहीं कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए पुलिस, न्यायालयों का दुरुपयोग करते हैं। हमारे लिये सब हमाम में नंगे हैं।”
राजेश मेहंदीरत्ता ने लिखा,”एक बात सोच रहा था। अगर पंजाब पुलिस, बग्गा या किस्सी और को पकड़ने योगी प्रदेश में जाती,तो क्या होता?” जितेंद्र सिंह भाटिया ने लिखा,”वो सिर्फ 10 मई तक ही है उसके बाद तो गिरफ्तार कर सकती है। अनपढ़ पहले कोर्ट ऑर्डर अच्छे से पढ़ लो।” विशाल दत्ता ने लिखा,”साहब पंजाब की जनता ने बंदर के हाथ माचिस दे दी है। देखो कहां कहां आग लगाता है।”
बता दें कि पंजाब पुलिस ने 6 मई, 2022 को तेजिंदर बग्गा को उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें लेकर पंजाब रवाना हो गई, लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। तजिंदर बग्गा पर पंजाब के मोहाली जिले में सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ बयान देने को लेकर एक मामला दर्ज है।
शनिवार को देर शाम बग्गा ने मोहाली हाई कोर्ट से जारी वॉरेंट के खिलाफ पंजाब-हरियाणा कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई में बग्गा की गिरफ्तारी को 10 मई तक रोकने का फैसला सुनाया है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News