#जब पति अनमोल ने दिया था अमृता राव को महंगा गिफ्ट, एक्ट्रेस का यूं आया था रिएक्शन : Rashtra News
अभिनेत्री अमृता राव को जब पति आरजे अनमोल ने डायमंड रिंग गिफ्ट दी थी। तब अभिनेत्री ने उनसे पूछा ये असली है क्या।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘विवाह’ से अभिनेत्री अमृता राव ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। इस फिल्म में उनके पूनम के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी को देखें तो उन्होंने हमेशा उसे प्राइवेट रखा है। वो अपने पति अनमोल के साथ शादी से पहले करीब 7 सालों तक रिश्ते में रही थीं। वहीं उन्होंने अनमोल के साथ गुपचुप तरीके से साल 2016 में शादी भी करली थी। उनकी शादी की बात किसी को पता भी नहीं चली थी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया।
अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने अब तक अपनी लव स्टोरी के बारे में किसी को भी नहीं बताया था। वहीं अब एक रेडियो शो के जरिए वो अपनी कहानी लोगों को बता रहे हैं। इस शो के सीरीज के जरिए उन्होंने अपनी पहली डेट से लेकर शादी तक की कहानी बताई है। हाल ही में अनमोल ने एक किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्होंने अमृता को दिए सबसे महंगे गिफ्ट के बारे में बताया था।
कपल ने अपने शो ‘कपल ऑफ थिंग्स’ के जरिए अपने खूबसूरत लम्हों के बारे में बताया। अमृता को अनमोल ने ‘वेलेंटाइन डे वीक’ के दौरान गिफ्ट दिया था। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि, लड़कियों को गिफ्ट्स कितने पसंद होते हैं। खासकर जब वो हीरे का हो, हीरे आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए मैंने अमृता को एक सोलिटेयर रिंग देने का फैसला किया। उस समय मैंन अपने जावेरी अंकल को फोन किया था और उनसे कहा कि, मैं अमृता के लिए एक सॉलिटेयर रिंग बनवाना चाहता हूं। मैंने चुपके से अमृता की अंगूठी का नाप ले लिया था। ये मेरे अब तक के जीवन का सबसे महंगा गिफ्ट था।
अनमोल ने आगे कहा कि मैंने अमृता को ये गिफ्ट वेलेंटाइन डे से दो रात पहले दिया था, जब उन्हें गिफ्ट मिलने की कोई भी उम्मीद न हो। इसके आगे उन्होंने कहा ‘मैंने हमारे बेडरूम की लाइट बंद कर दीं। ये हमारी शादी के बाद की बात है फिर मैंने अमृता को वो हीरे की अंगूठी दी’।
कहानी को आगे बढ़ाते हुए अमृता राव ने कहा कि हम सोने ही वाले थे, इतने में अनमोल ने उन्हें एक बॉक्स दिया और खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा ‘हां, इसकी उम्मीद नहीं थी। वो अपने घुटने के बल नीचे बैठे। हम बस सोने ही वाले थे और अनमोल ने कहा, ‘एक मिनट अमृता, इसे खोलोगी?’।
वहीं अनमोल ने आगे अमृता के रिएक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ था, जैसे वो 10 बार क्लीन बोल्ड हुई हों’। बाद में अमृता ने रिंग को लेकर कहा कि ‘मैं ऐसी थी, क्या ये असली है?’। जिसके बाद उन्हें अनमोल ने गले लगा लाया और अमृता राव के माथे को चूमते हुए कहा था ‘आप एक असली हीरा हैं’।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News