#राहुल ने मलाइका को बताया था अपना क्रश, हार्दिक ने डेटिंग और रिलेशनशिप पर कही थी ये बात : Rashtra News
केएल राहुल ने करण जौहर के टॉक शो पर मलाइका अरोड़ा को अपना क्रश बताया था। उनके साथ मौजूद हार्दिक पंड्या ने भी डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर शो पर कई बातें बताई थीं।
केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को लेकर हुई एक कंट्रोवर्सी आपको याद होगी। वह कंट्रोवर्सी हुई थी करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में। उसी शो में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मलाइका अरोणा को अपना क्रश बताया था। वहीं हार्दिक पंड्या ने भी डेटिंग और रिलेशनशिप में अंतर की जानकारी मिलने की बात कही थी।
कॉफी विद करण के शो में जब केएल राहुल और हार्दिक पांड्या आए तो दोनों ने बहुत सारी बातें की। इसी बीच जब राहुल से सवाल हुआ कि, वह बॉलीवुड की किस हसीना को डेट करना पसंद करेंगे तो भारतीय बल्लेबाज ने मलाइका अरोड़ा का नाम लिया। हालांकि ये प्यार तभी तक था जब तक करण ने मलाइका और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था।
आपको बता दें कि इसी शो के इसी एपिसोड के बीच में शो के होस्ट करण जौहर ने मलाइका और अर्जुन का रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया। जिसको लेकर कई विवाद भी हुए थे। वहीं इसी शो में मलाइका और अर्जुन के एज गैप (Age Gap) की बातें भी काफी सुर्खियों में थीं।
करण जौहर के खुलासे के बाद राहुल ने फटाक से ये भी कहा कि अब वे उन्हें (मलाइका को) नहीं चाहते हैं। जिसके बाद क्रश, अट्रैक्शन और रिलेशनशिप पर चर्चा होने लगी। होस्ट करण ने कहा कि,’क्रश अट्रैक्शन से ज्यादा होता है।’ इसी को लेकर हार्दिक पंड्या ने भी अपने विचार रखे।
भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि,’हाल ही में मैंने इन तीनों बातों में अंतर को समझा है कि, किसी को देखना, किसी को डेट करना और किसी से रिलेशनशिप में रहना…क्या होता है।’ आपको बता दें कि इस शो में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के एक आपत्तिजनक और भद्दे जवाब पर काफी विवाद भी हुआ था।
भारतीय टीम के दोनों क्रिकेटर्स को इस शो पर हुए विवाद के बाद टीम से बाहर भी किया गया था। दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनहीनता के चलते बैन भी लगा था। हालांकि, 2019 वर्ल्ड कप से पहले उस बैन को हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने माफी भी मांगी थी।
वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बात करें तो पिछले 3 साल से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खुलकर सामने आने लगी हैं। दोनों को एक साथ हॉलिडे मनाते भी देखा जाता है। दोनों साथ में पार्टी भी करते हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के करीब भी नजर आते हैं। मलाइका का अरबाज से तलाक होने के बाद ही दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आ रही हैं। अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News