#कांग्रेस ने मेरठ की हस्तिनापुर सीट से एक्ट्रेस अर्चना गौतम को दिया टिकट : Rashtra News
कांग्रेस ने ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म में काम कर चुकी अर्चना गौतम को मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी में इस बार बॉलीवुड ग्लैमर का तड़का लग चुका है। प्रताशियों में बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम भी शामिल है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म में काम कर चुकी अर्चना गौतम को मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिनेत्री को नवंबर 2021 को पार्टी का हिस्सा बनाया था। अब वह मेरठ से चुनावी जंग के मैदान में उतरेंगी। बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम प्रियंका वाड्रा के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से इतनी प्रेरित हुईं कि उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। अर्चना सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग भी 7 लाख से अधिक है।
कौन हैं अर्चना गौतम? अभिनेत्री मेरठ की ही रहने वाली हैं, उन्होंने आईआईआईएमटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। अर्चना ने सबसे पहले मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया और साल 2014 में वह मिस उत्तर प्रदेश बनीं।
अर्चना ने साल 2015 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उन्हें बोल्ड अवतार में देखा गया था। इसके साथ ही वह तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई छोटे किरदारों में अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्हें साउथ इंडस्ट्री की सनी लिओनी भी कहा जाता है।
साल 2018 में बनीं मिस बिकिनी इंडिया: अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर अर्चना ने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया और मिस टैलेंट जैसे खिताब अपने नाम किया।
अब तक 7 महिलाओं को मिला टिकट: आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 महिलाओं को मैदान में उतारा है। जिसमें अर्चना गौतम समेत बबीता गुर्जर को किठौर से, हेनरिता राजीव संह को नगीना से, पंखुड़ी पाठक को नोएडा से, निदा अहमद को संभल से, मीनाक्षी सिंह को नहटौर से और गढ़मुक्तेश्वर से आभा चौधरी को टिकट मिला है।
महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी: गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने पार्टी में किसी अभिनेत्री को शामिल किया है। इससे पहले भी कांग्रेस में बॉलीवुड की अभिनेत्री नगमा शामिल हुई थीं। उन्होंने साल 2014 में मेरठ की हापुड़ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह जीत नहीं पाई थीं। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का कहना है कि वह महिलाओं को ही 40 प्रतिशत टिकट देने वाली हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News